Homeराष्ट्रीयजम्मू-कश्मीर: CRPF कैंप पर फायरिंग करने वाले 2 खूंखार आतंकी ढेर, लश्कर...

जम्मू-कश्मीर: CRPF कैंप पर फायरिंग करने वाले 2 खूंखार आतंकी ढेर, लश्कर कमांडर लतीफ भट भी एनकाउंटर में ढेर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। सेना और पुलिस के साझा ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने कुलगाम के लारू इलाके में दो कुख्यात आतंकवादियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों में प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का घाटी में सक्रिय एक प्रमुख कमांडर भी शामिल है। इन दहशतगर्दों ने महज पांच दिन पहले ही सीआरपीएफ (CRPF) के एक कैंप पर अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिसमें तीन जवान घायल हो गए थे।

लश्कर कमांडर लतीफ भट अपने साथी समेत ढेर कश्मीर जोन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों की पहचान घाटी में लश्कर-ए-तैयबा के बचे हुए कमांडरों में से एक लतीफ भट और उसके सहयोगी उमर के रूप में हुई है। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, लतीफ भट इस साल कुलगाम और अनंतनाग में हुए कई बड़े आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड था। वह अनंतनाग के लाल चौक में पुलिसकर्मियों की हत्या और कुलगाम में दो निर्दोष प्रवासी मजदूरों की टारगेट किलिंग जैसी वारदातों में भी वांटेड था। कुछ दिन पहले ही श्रीनगर के लाल चौक समेत कई इलाकों में उसकी तलाश से जुड़े पोस्टर भी चस्पा किए गए थे।

घेराबंदी के बाद शुरू हुई थी मुठभेड़ खुफिया इनपुट के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने लारू इलाके में संदिग्ध ठिकाने की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। खुद को घिरता देख छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद दोनों तरफ से मुठभेड़ शुरू हो गई। करीब 3 घंटे तक चली इस मूसलाधार गोलीबारी के बाद सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकियों को ढेर कर दिया। ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने सूझबूझ दिखाते हुए एनकाउंटर साइट के पास स्थित एक स्कूल से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

महज 15 सेकंड में दागे गए थे 30 राउंड गौरतलब है कि गत 11 नवंबर को कुलगाम जिले के नौपोरा अखरान स्थित सीआरपीएफ के कैंप पर बाइक सवार आतंकियों ने अचानक हमला कर दिया था। बदमाशों ने महज 15 सेकंड के भीतर करीब 30 राउंड गोलियां चलाई थीं, जिससे नाका ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ की 46वीं बटालियन के तीन जवान—हेड कॉन्स्टेबल सोमवीर, कॉन्स्टेबल संतानो और कॉन्स्टेबल राकेश दास गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस कायराना हमले के बाद से ही सुरक्षाबल हमलावरों की तलाश में जुटे थे, जिसका अंत इस एनकाउंटर के साथ हुआ। पिछले छह महीनों के भीतर घाटी में लश्कर के चार बड़े कमांडरों को मार गिराया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments