Home मनोरंजन प्रभास के जन्मदिन पर ‘फौजी’ का नया पोस्टर जारी, दमदार लुक ने...

प्रभास के जन्मदिन पर ‘फौजी’ का नया पोस्टर जारी, दमदार लुक ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता

0

एंटरटेनमेंट डेस्क। साउथ सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का नया पोस्टर जारी किया गया है। पोस्टर सामने आने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है। फिल्म में प्रभास एक अलग और दमदार अंदाज में नजर आने वाले हैं।

गोल्डन कॉइन पर दिखा प्रभास का विंटेज लुक

फिल्म के नए पोस्टर में प्रभास की यूनिफॉर्म पहने साइड प्रोफाइल को सुनहरे सिक्के पर दर्शाया गया है। सिक्के के चारों ओर आग की लपटें दिखाई दे रही हैं, जो पोस्टर को खास और प्रभावशाली बनाती हैं।

पोस्टर पर लिखा है, “फाइल नंबर 025 से आज पर्दा उठेगा।” इसके साथ ही फिल्म की टैगलाइन, “एक ऐसी बटालियन, जो अकेले लड़ती है”, कहानी को लेकर दिलचस्पी बढ़ाती है।

राघवपुड़ी के निर्देशन में बन रही फिल्म

‘फौजी’ का निर्देशन राघवपुड़ी कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स ने किया है। इसके निर्माता नवीन येरनेनी, वाई रवि शंकर और भूषण कुमार हैं।

फिल्म को ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा बताया जा रहा है। इसमें प्रभास का नया अवतार देखने को मिलेगा, जिसे लेकर उनके प्रशंसकों में खास उत्साह है।

पोस्टर ने बढ़ाई फिल्म को लेकर चर्चा

प्रभास की लोकप्रियता और फिल्म के अलग पोस्टर डिजाइन ने ‘फौजी’ को लेकर चर्चा तेज कर दी है। अब दर्शकों को फिल्म से जुड़ी अगली जानकारी और इसकी रिलीज को लेकर आधिकारिक अपडेट का इंतजार है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version