Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: अंबिकापुर से रायपुर जा रही बस ट्रक...

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: अंबिकापुर से रायपुर जा रही बस ट्रक से टकराई, 3 की मौत; 10 घायल

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। सिमगा थाना क्षेत्र के दरचुरा गांव के पास अंबिकापुर से रायपुर जा रही यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 से 10 यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

सुबह 5:30 बजे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, बस में कुल 22 यात्री सवार थे। सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे दरचुरा गांव के पास बस की खड़े ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य शुरू किया गया।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

दुर्घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और सिमगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला और उपचार के लिए सिमगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

हादसे में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, घायलों की संख्या 8 से 10 बताई जा रही है।

हादसे के कारणों की जांच जारी

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि ट्रक सड़क किनारे किस स्थिति में खड़ा था और यात्री बस उससे कैसे टकराई।

मृतकों की पहचान और दुर्घटना के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है।

Exit mobile version