Homeराष्ट्रीयवाराणसी में मोदी ने देखा भव्य एयर शो, राफेल-सुखोई के हैरतअंगेज करतब;...

वाराणसी में मोदी ने देखा भव्य एयर शो, राफेल-सुखोई के हैरतअंगेज करतब; 100 विमानों ने लिया हिस्सा

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वाराणसी के नमो घाट पर भारतीय वायुसेना का भव्य एयर शो देखा। ‘विंग्स ओवर गंगा’ नाम से आयोजित इस शो में करीब 100 विमानों ने हिस्सा लिया। इनमें राफेल और सुखोई जैसे 52 लड़ाकू विमान भी शामिल थे। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

राफेल और सुखोई ने दिखाए हवाई करतब

एयर शो में राफेल लड़ाकू विमान ने कम ऊंचाई पर शानदार हवाई करतब दिखाए। विमान ने तेजी से दिशा बदलते हुए कई रोमांचक कलाबाजियां कीं। वहीं, सुखोई-30 एमकेआई ने भी अपने प्रदर्शन से दर्शकों का ध्यान खींचा। चेतक हेलिकॉप्टर से फूलों की बारिश की गई। इसके अलावा C-17 ग्लोबमास्टर और सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम के नौ हॉक विमानों ने एक साथ उड़ान भरकर आसमान में शानदार प्रदर्शन किया।

कई लड़ाकू विमानों ने बनाई तीर जैसी आकृति

प्रदर्शन के दौरान राफेल, सुखोई, जगुआर, मिराज-2000, तेजस और मिग-29 विमानों ने तीर की नोक जैसी आकृति में उड़ान भरी। विमानों की इस सामूहिक उड़ान ने दर्शकों को आकर्षित किया।

यह एयर शो भारतीय वायुसेना के 94वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया था।

एयर शो से पहले किया 7 किलोमीटर लंबा रोड शो

एयर शो में शामिल होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने रूपापुर में करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित अरविंद टेक्सटाइल मिल का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन से नमो घाट तक लगभग 7 किलोमीटर लंबा रोड शो किया।

नमो घाट पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री ने वायुसेना के हवाई प्रदर्शन का आनंद लिया। इस आयोजन में भारतीय वायुसेना की ताकत, आधुनिक लड़ाकू विमानों और एयरोबेटिक टीमों की क्षमताओं का प्रदर्शन किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments