Sunday, December 14, 2025
Homeछत्तीसगढ़मन्नूलाल चेलक ने स्कूली छात्रों को सिखाये जुडो व मार्शल आर्ट के...

मन्नूलाल चेलक ने स्कूली छात्रों को सिखाये जुडो व मार्शल आर्ट के गुर

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार प्रदेश की सभी सरकारी स्कूलों में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा योजना के तहत छत्तीसगढ़ के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों के छात्राओं को मार्शल आर्ट कराते, जुडो, का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी तारतम्य में रायपुर जिला अंतर्गत धरसीवां विकास खंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय दोंदेखुर्द, जरौदा एवं शासकीय हाई स्कूल जरौदा में कराते का प्रशिक्षण सेंसाई मन्नूलाल चेलक ब्लेक बेल्ट 3 डॉन द्वारा दिया गया।

90 का जुडो व मार्शल आर्ट प्रशिक्षण

90 दिवसीय विशेष कराते प्रशिक्षण शिविर के अवसर पर सेंसाई मन्नूलाल चेलक ने कहा समाज के बदलते परिवेश में हर व्यक्ति को आत्मरक्षा का खयाल रखना चाहिए, इस दिशा में कराते आपका बेहतरीन साथी हो सकता है। कराते से आत्मरक्षा के अलावा आत्मसंयम, आत्मविश्वास तथा उत्तम चरित्र निर्माण की भावना भी जागृत होती है। कराते सेहत के दृष्टिकोण से भी बेहतरीन व्यायाम है, लोग खेल -खेल में तकनीकी ज्ञान प्राप्त कर अपनी रक्षा करने में स्वयं सक्षम हो सकते हैं।

जुडो व मार्शल आर्ट एक सुरक्षा कवच

मानवीय जीवन के लिए मार्शल आर्ट एक सुरक्षा कवच है, मार्शल आर्ट एक विधा है। मार्शल आर्ट के प्रशिक्षित खिलाड़ी अपनी तथा दूसरों के रक्षा करने में सक्षम होते हैं।आज के आधुनिक युग में इंसान हमेशा अपने पास हथियार नहीं रख सकते, इसलिए मार्शल आर्ट आत्मरक्षा का एक अच्छा माध्यम है। खेल जगत में मार्शल आर्ट के प्रति लोगों का काफी रूझान देखा जा रहा है, छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी भी इस खेल में उल्लेखनीय भागीदारी निभा रहे हैं।आज के परिवेश में असामाजिक तत्वों को काबू करने के लिए महिलाओं, छात्राओं को अनिवार्य रूप से कराते का प्रशिक्षण लेना चाहिए। कराते सिखने के लिए किसी उम्र विशेष की आवश्यकता नहीं होती, किसी भी उम्र के व्यक्ति कराते का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकता है,बस कुछ कर दिखाने और कुछ कर गुजरने की इच्छा शक्ति और जुनून होना चाहिए।

बच्चें ले रहे बढ़ चढ़ कर हिस्सा

उल्लेखनीय है कि रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा योजनान्तर्गत 90 दिवसीय विशेष कराते प्रशिक्षण शिविर में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय दोंदेखुर्द, जरौदा एवं शासकीय हाई स्कूल जरौदा के छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जिसमें हाई स्कूल जरौदा के प्राचार्य श्रीमती एमेल्डा टोप्पो, पूर्व माध्यमिक विद्यालय जरौदा के प्रभारी प्रधानपाठक योगेश धृतलहरे, पूर्व माध्यमिक विद्यालय दोंदेखुर्द के प्रभारी प्रधानपाठक श्रीमती पुष्पा डागे, सरस्वती राघव, रानू दीवान, मंजूला श्रीवास्तव, प्रीतिबाला सरसिहा, किरन वर्मा, सालिनी वर्मा, राजरोशन बघेल सहित पूरे स्टाफ का प्रोत्साहन व भरपूर सहयोग मिला।

the break post

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments