Friday, April 11, 2025
Homeराष्ट्रीयरामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की महारैली, जुटेंगे 28 पार्टियों के नेता

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की महारैली, जुटेंगे 28 पार्टियों के नेता

नईदिल्ली। इंडिया गठबंधन आज एक महारैली कर रहा है। यह रैली दिल्ली स्थित रामलीला मैदान में हो रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इस तरह की एकजुटता महारैली गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। महारैली में आम आदमी पार्टी, टीएमसी, एनसीपी, सपा व कांग्रेस समेत करीब 28 विपक्षी पार्टियों के वरिष्ठ नेता हिस्सा ले रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की पृष्ठभूमि में यह महारैली आयोजित हो रही है।

रैली में शामिल होने के लिए कई पार्टियों के वरिष्ठ नेता दिल्ली शनिवार को ही पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल रैली में हिस्सा लेकर अरविंद केजरीवाल का संदेश पढ़ेंगी। वहीं दिल्ली व झारखंड के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी तथा कांग्रेस के बैंक खाते सीज किए जाने जैसे मुद्दे रैली में उठाए जाएंगे। दिल्ली पुलिस हर हिस्से में जांच की व्यवस्था करने के साथ नजदीकी इलाकों में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

ये नेता शामिल होंगे

आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित यह महारैली गठबंधन के लिए संजीवनी का काम कर सकती है। आप नेता गोपाल राय ने बताया कि रैली में मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, उद्धव ठाकरे, शरद पवार, तेजस्वी यादव, भगवंत मान, अखिलेश यादव, चंपई सोरेन, डीएमके के सांसद, फारूख अब्दुल्ला, लेफ्ट पार्टियों के प्रमुख नेता तथा ममता बनर्जी के प्रतिनिधि शामिल होंगे। रामलीला मैदान में हो रहे रैली में हजारों लोगों के पहुचने की उम्मीद जताई जा रही है। जिसके चलते वाहनों को सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक रामलीला मैदान के पास न जाने से सलाह दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular