Thursday, October 23, 2025
Homeछत्तीसगढ़चेलक संपादक रत्न सम्मान से सम्मानित

चेलक संपादक रत्न सम्मान से सम्मानित

रायपुर। संपादक रत्न सम्मान 2024 का आयोजन आगरा उत्तर प्रदेश में संपन्न हुआ। सम्मान समारोह में देश भर के पत्र -पत्रिकाओं के संपादक प्रकाशक को आमंत्रित किया गया था। संपादक रत्न सम्मान देश के सभी प्रदेशों से चयनित संपादकों को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रदाय किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ के रायपुर जिला से प्रकाशित धरोहर हमारे गौरव मासिक पत्रिका के संपादक मन्नूलाल चेलक को उनकी विशिष्ट सेवा एवं समाज सेवा के लिए संपादक रत्न सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर हुए इस गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन बृजलोक साहित्य कला, संस्कृति अकादमी के तत्वावधान में रिहावली डाक तारोली गूजर फतेहाबाद आगरा उत्तरप्रदेश में संपन्न हुआ।

      कार्यक्रम के अतिथि श्रीमती सालिनी सी केरल, श्रीमती डा आशा सिंह उत्तरप्रदेश, डॉ सुरेन्द्र प्रताप सिंह उत्तरप्रदेश, श्रीमती राधा दुबे मध्यप्रदेश, रामसूरत विंद उत्तरप्रदेश तथा अकादमी के अध्यक्ष मुकेश कुमार ऋषि वर्मा के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का सफल संचालन बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी के सचिव अवधेश कुमार निषाद मझवार ने किया। मन्नूलाल चेलक को संपादक रत्न सम्मान से सम्मानित होने पर परिजनों सहित ईष्ट मित्रों ने बधाई दी।

और पढ़ें

बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवानी को मिलेगा भारत रत्न सम्मान

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments