Thursday, October 23, 2025
Homeराष्ट्रीयराम और राम के चरित्र के बिना भारत की कल्पना नहीं की...

राम और राम के चरित्र के बिना भारत की कल्पना नहीं की जा सकती : अमित शाह

नईदिल्ली। संसद में आज बजट सेशन का आखिरी दिन है। लोकसभा की शुरुआत सुबह 11 बजे राम मंदिर निर्माण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के साथ हुई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में शनिवार को नियम 193 के तहत ‘ऐतिहासिक श्रीराम मंदिर के निर्माण और श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा’ संबंधित विषय पर चर्चा में भाग लिया। शाह ने कहा कि आज मैं किसी का जवाब नहीं दूंगा। मेरे मन की बात और जनता के मन की बात देश के सामने रखना चाहता हूं। उन्होंने आगे कहा कि वह आवाज, जो वर्षों से अदालत के कागजों में दबी हुई थी। 22 जनवरी 2024 के बारे में भले ही कुछ लोग कुछ भी कहें, वह दिन दस सहस्त्र से भी ज्यादा वर्षों के लिए ऐतिहासिक दिन बना रहेगा।

22 जनवरी आध्यात्मिक चेतना के पुनर्जागरण का दिन: शाह

उन्होंने कहा कि यह संघर्ष 1528 से चल है और इस अन्याय के खिलाफ लड़ाई की जीत का स्वर्णिम दिन है। 22 जनवरी 2024 का समय समग्र भारत की आध्यात्मिक चेतना के पुनर्जागरण का दिन है। भारत की कल्पना राम और राम चरित्र के बगैर नहीं की जा सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments