Wednesday, October 22, 2025
Homeराष्ट्रीयहल्द्वानी में हिंसाः शांत देवभूमि उत्तराखंड में खून के छींटे, 3 की...

हल्द्वानी में हिंसाः शांत देवभूमि उत्तराखंड में खून के छींटे, 3 की मौत, 300 घायल

हल्द्वानी। देवभूमि उत्तराखंड धरती जो हमेशा शांत प्रदेश कही जाती है आज आग की तरह झूलस उठा है। हल्द्वानी में हिंसा घटना के चलते 3 लोगों की मौत हो गई है। वहीं करीब 300 पुलिसकर्मी व निगम कर्मचारी घायल हुए हैं।

प्रशासन ने चलाया था मदरसा में बुल्डोजर

दरअसल हल्द्वानी में गुरुवार 8 फरवरी को नगरनिगम ने एक अवैध मदरसा ढहा दिया, तथा नमाज पढ़ने के लिए बनाई गई एक इमारत पर भी प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया था। इसके बाद वहां हिंसा फैल गई। वहीं स्थित भीड़ ने पुलिसकर्मी और निगम के कर्मचारियों पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि बनभूलपुरा थाने को घेराव कर पथराव किया।

हिंसा वाले क्षेत्र में कर्फ्यू लगा

हल्द्वानी हिंसा की घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है वहीं 300 के करीब पुलिस व निमग अमला के कर्मचारी घायल बताये जा रहे हैं। हिंसा की घटना को बढ़ते देख प्रसासन ने कर्फ्यू लगा दिया है और दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के सख्त आदेश प्रशासन ने दिए हैं। वीडियों और सीसीटीवी के फूटेज द्वारा दंगाइयों की पहचान की जा रही है।

दंगाईयों ने फेंके पेट्रोल बम

हल्द्वानी डीएम वंदना सिंह ने बताया कि भीड़ के द्वारा पहले पत्थर फेंका गया जिसे पुलिस फोर्स सख्ती दिखाते हुए तितर-बितर कर दिया। इसके बाद दंगाइयों का दूसरा जत्था आया और फिर उसने पेट्रोल बम से पुलिस पर हमला कर दिया।

और पढ़ें

ATS ने ISI एजेंट को किया गिरफ्तार, पाक भेज रहा था खूफिया जानकारी

पाकिस्तान चुनाव: हैंड ग्रेनेड से हमला, मोबाइल सेवा ठप, 5 पुलिस की मौत

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments